Proud Moment : राष्ट्रपति के हाथों मिला शौर्य चक्र…! कांकेर के दो वीर अफसरों ने रचा इतिहास…लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को राष्ट्रपति के हाथों मिला शौर्य चक्र…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
Proud Moment

पखांजूर, 09 जून। Proud Moment : कांकेर जिले के लिए गौरव और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब जिले के दो बहादुर पुलिस अधिकारियों लक्ष्मण केवट एवं रामेश्वर देशमुख को उनकी अदम्य वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों को यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच कार्य करते हुए दोनों अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण अभियानों में असाधारण साहस का परिचय दिया। अपनी जान की परवाह किए बिना देश की आंतरिक सुरक्षा और आम नागरिकों की रक्षा के लिए किए गए उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया।

लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख की इस उपलब्धि से न केवल कांकेर पुलिस बल बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है। उनके सम्मान से सुरक्षा बलों के जवानों का मनोबल भी बढ़ा है और यह साबित हुआ है कि समर्पण, साहस और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का सम्मान देश सर्वोच्च स्तर पर करता है।

जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस विभाग और आम नागरिकों ने दोनों वीर अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शौर्य चक्र प्राप्त कर दोनों अधिकारियों ने कांकेर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Share This Article