Road Accident : देर रात अंबिकापुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा…! खड़े ट्रक से टकराई कार…युवक की मौत…देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
Road Accident

अंबिकापुर, 10 जून। Road Accident : अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकलां स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार जा टकराई। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर (Road Accident) पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article