Breaking
Indian Administrative Service : बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति…! स्वास्थ्य मंत्रालय में बने डायरेक्टर
चार जिलों में रह चुके हैं कलेक्टर
भारत सरकार ने आदेश जारी
इस संबंध में भारत सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दीपक सोनी को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से रिलीव करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें। औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद दीपक सोनी के जल्द ही दिल्ली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।चार जिलों में रह चुके हैं कलेक्टर
दीपक सोनी एक अनुभवी और फील्ड में मजबूत पकड़ रखने वाले अधिकारी माने जाते हैं। अपने अब तक के प्रशासनिक करियर में वे सूरजपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बलौदाबाजार जैसे चार जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। खासतौर पर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में उनका कार्यकाल प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जाता है।2011 बैच के दूसरे अफसर को भी मिला मौका
यह एक रोचक संयोग भी है कि हाल ही में 2011 बैच के ही IAS अधिकारी सर्वेश भूरे भी कलेक्टर पद पर रहते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। उस समय वे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर थे। अब दीपक सोनी भी बलौदाबाजार कलेक्टर रहते हुए केंद्र में चयनित हुए हैं।डॉ. प्रियंका शुक्ला को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अधिकारियों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। इससे पहले 2009 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को भी केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम की पहली नियमित मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वे तीन वर्षों की अवधि के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी और जल्द ही दिल्ली में पदभार संभालने की संभावना है। इन नियुक्तियों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों पर केंद्र सरकार का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।





