Breaking : कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने नौशाद,सचिव पद पर दिनेश राज ने दोबारा दर्ज की जीत 

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। Korba Press Club Election Result कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव में रविवार को हुए मतदान के बाद घोषित परिणामों में नौसाद खान अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र जायसवाल को 43 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं सचिव पद पर दिनेश राज ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए रंजन प्रसाद को 39 मतों से हराया।

 

संरक्षक पद के लिए हुए चुनाव में कमलेश यादव ने 107 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सनत दास दीवान को 49 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने खुशी जताते हुए जीत का जश्न मनाया।

उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार शाह ने सर्वाधिक 59 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने रामेश्वर ठाकुर को 20 मतों के अंतर से हराया। उप सचिव पद पर हरीश तिवारी 72 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलम दास पड़वार को 26 मतों से पराजित किया।

Korba प्रेस क्लब चुनाव: नौशाद खान बने नए अध्यक्ष, लोकतांत्रिक मुकाबले में हासिल की शानदार जीत

 

 

कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश श्रीवास्तव ने 71 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने वैभव शर्मा को 16 मतों के अंतर से हराया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए।

Share This Article