Maruti Clean Coal and Power : कोरबा में 1,410 करोड़ की मेगा डील…! JSW Energy ने खरीदा 300MW पावर प्लांट
प्लांट के अधिग्रहण से कंपनी की क्षमता बढ़ेगी
कोरबा, 15 जून। Maruti Clean Coal and Power : देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी JSW Energy ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित Maruti Clean Coal and Power Limited (MCCPL) का 100 प्रतिशत अधिग्रहण करने का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस अधिग्रहण के लिए Kolahai Infotech Private Limited और SFI Parcel Services Private Limited के साथ समझौता किया गया है। इस डील की कुल एंटरप्राइज वैल्यू 1,410 करोड़ रुपये तय की गई है।
कंपनी के मुताबिक यह ट्रांजेक्शन 31 जुलाई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिग्रहण पूरा होने के बाद Maruti Clean Coal & Power, JSW Energy की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।
हालांकि डील के लिए अभी नियामकीय मंजूरियां मिलना बाकी है। साथ ही CSIDC की जमीन के हस्तांतरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की अनुमति और मौजूदा लेंडर्स की स्वीकृति भी आवश्यक होगी।
300MW क्षमता वाला है प्लांट
कोरबा जिले के ग्राम बांधाखार में स्थित Maruti Clean Coal & Power का 300 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट जुलाई 2015 से संचालित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अपने परिचालन से 787 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।
JSW Energy के विस्तार को मिलेगा बल
इस अधिग्रहण से JSW Energy की थर्मल पावर क्षमता में और इजाफा होगा। वर्तमान में कंपनी की कुल लॉक-इन जनरेशन क्षमता 32.1 GW है, जबकि वर्ष 2030 तक 30 GW क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
अधिग्रहण के बाद कंपनी की इंस्टॉल्ड थर्मल क्षमता 5,658 MW से बढ़कर 5,958 MW हो जाएगी, जबकि लॉक-इन थर्मल क्षमता 10,958 MW तक पहुंच जाएगी।
राजस्थान को भी जाती है बिजली
Maruti Clean Coal & Power का छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के साथ 25 वर्षों का पावर परचेज एग्रीमेंट है, जिसके तहत कुल उत्पादन का 5 प्रतिशत बिजली बेची जाती है। इसके अलावा PTC India के माध्यम से राजस्थान की राज्य वितरण कंपनियों को 195 MW बिजली की आपूर्ति की जाती है। शेष बिजली इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) में मर्चेंट आधार पर बेची जाती है।






