Massive Fire : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Massive Fire : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
सरगुजा, 02 फरवरी। Massive Fire : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपारा में स्थित ‘अमित क्लॉथ’ नामक कपड़ा दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, बतौली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दुकानदार के अनुसार इस अग्निकांड में उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि दमकल की तत्परता से आग आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों में फैलने से पहले ही बुझा ली गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।



