
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरबा।Korba Mahila Thana Prabhari Transfer जिले की पुलिस व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने महिला थाना प्रभारी भावना खंडारे को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर कोतवाली थाना में पदस्थ निरीक्षक रश्मि थॉमस को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के बाद महिला थाना में नए नेतृत्व की तैनाती हो गई है। रश्मि थॉमस अब महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, महिला सुरक्षा और अन्य संवेदनशील मामलों की जांच एवं पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी।
पुलिस महकमे में इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
महिला थाना जिले की सबसे संवेदनशील इकाइयों में शामिल है, जहां महिलाओं से जुड़े अपराधों की विवेचना और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति को पुलिस महकमे की महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है।






