Korba Breaking: CSEB चौकी के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, SHO ने मिनटों में संभाली कमान… देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा।Korba CSEB Chowki Drama  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब दोनों पक्षों का विवाद सीधा सीएसईबी पुलिस चौकी तक पहुंच गया। चौकी के बाहर एक पक्ष द्वारा गाली-गलौच और धमकी देने से कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की कमान संभाल ली। उन्होंने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए हंगामा कर रहे युवक को अलग बुलाकर समझाइश दी, जिससे स्थिति और अधिक नहीं बिगड़ी। उनकी त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी कानून-व्यवस्था की समस्या टल गई।

घटनास्थल पर सीएसईबी चौकी प्रभारी एसआई राजेश तिवारी एवं पुलिस स्टाफ भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सूत्रों के अनुसार, हंगामा करने वाला युवक पूर्व में सीएसईबी चौकी में निजी वाहन चालक के रूप में कार्य कर चुका था, लेकिन शिकायतों के बाद उसे हटा दिया गया था। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी व्यक्ति को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोतवाली टीआई प्रमोद डडसेना की तत्परता और शांतिपूर्ण हस्तक्षेप की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की, जिससे विवाद आगे बढ़ने से पहले ही नियंत्रित हो गया।

 

देखें VIDEO

 

 

Share This Article