देश

Chemical Factory Blast : फरीदाबाद में कालका केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका…! 35 लोग झुलसे

हादसे के बाद इलाके को खाली कराया गया, राहत कार्य जारी

फरीदाबाद, 17 फरवरी। Chemical Factory Blast : फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित कालका केमिकल फैक्ट्री में सोमवार शाम एक भीषण ब्लास्ट हुआ, जिसमें 35 लोग झुलस गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों के पास केमिकल से भरे ड्रम में धमाका हो गया। इसके बाद कई ड्रम फटने लगे, और आग पूरे परिसर में फैल गई। हादसे में 5 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कई पुलिस और दमकल कर्मी भी झुलस गए। घटना के बाद इलाके को खाली कराया गया और राहत कार्य जारी है। फरीदाबाद के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि अब तक 35 लोग जलने से घायल हुए हैं, जिनमें से 12 को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

केमिकल भरे ड्रम में लगातार धमाके होने से पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली कराया है। फरीदाबाद के चीफ मेडिकल ऑफिसर जयंत आहूजा ने बताया है कि अब तक 35 लोगों के जलने की सूचना मिली है। 12 लोग सरकारी अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने तमाम डॉक्टर को बुलाया था। बेड खाली करवाकर घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button