FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

Korba News: 17 मई को पेंशनर्स की महाआमसभा, महंगाई राहत से कैशलेस इलाज तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

कोरबा। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा 17 मई 2026 को आर्या मैरिज गार्डन में आयोजित होगी। प्रदेशभर से पेंशनर्स, पदाधिकारी, संरक्षक सदस्य और आजीवन सदस्य इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।

सभा में पेंशनरों से जुड़े कई लंबे समय से लंबित मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इनमें महंगाई राहत, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पेंशनर भवन निर्माण और तीर्थ यात्रा योजना जैसे अहम विषय प्रमुख रहेंगे। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे पंजीयन के साथ होगा, जबकि दोपहर 1 बजे से आमसभा शुरू होगी। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव और प्रदेश महामंत्री उमेश मुदलियार ने दी।

इधर, कोरबा जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने जिले के सभी पेंशनर्स से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के अधिकार, सुविधाओं और लंबित मांगों को लेकर यह आमसभा बेहद महत्वपूर्ण है और सभी सदस्यों की भागीदारी जरूरी है।

Related Articles

Back to top button