Uncategorized

Bastar Division : बस्तर की प्रगति को नई रफ्तार, अबूझमाड़ से आलापल्ली तक बनेगा नेशनल हाईवे

रायपुर, 09 अक्टूबर। Bastar Division  : नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नेशनल हाईवे-130डी के कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 152 करोड़ रुपए की लागत से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह मार्ग अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्र को महाराष्ट्र से सीधे जोड़ेगा, जिससे न केवल क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि सुरक्षा और संपर्क भी बेहतर होगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बनने वाला यह मार्ग दो लेन और पेव्ड शोल्डर युक्त होगा। लोक निर्माण विभाग को न्यूनतम दर देने वाले ठेकेदार से अनुबंध की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा, “राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी केवल एक सड़क नहीं है, बल्कि यह बस्तर अंचल की सामाजिक और आर्थिक प्रगति का मार्ग है। यह परियोजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।”

Related Articles

Back to top button