Parliament Protest : राहुल-प्रियंका का केंद्र पर बड़ा हमला…! PM मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग…लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

News Power Zone
2 Min Read
Parliament Protest

नई दिल्ली, 21 जुलाई। Parliament Protest : संसद परिसर के बाहर छात्रों के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों द्वारा निकाले गए “संसद चलो” मार्च के दौरान पुलिस ने सख्ती बरती और छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश की गई। विपक्ष ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार से छात्रों के मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “इन बच्चों का कसूर क्या था?” उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है।

कांग्रेस का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार लगातार चुप्पी साधे हुए है। इसी को लेकर पार्टी ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी और विरोध प्रदर्शन तेज होने की संभावना है।

Share This Article