CG Breaking: एसीबी/EOW में बड़ा फेरबदल… आर्थिक अपराधियों की बढ़ेगी मुश्किल! सरकार ने जांच एजेंसी को किया और मजबूत

News Power Zone
2 Min Read

रायपुर। Chhattisgarh ACB EOW Transfer छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी और तेज हो गई है। राज्य सरकार ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को एसीबी/EOW में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले को राज्य में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

दरअसल, हाल के दिनों में शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला, डीएमएफ, पीडीएस, भर्ती घोटाले समेत कई बड़े आर्थिक अपराधों की जांच लगातार तेज हुई है। ऐसे मामलों में प्रभावी और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच एजेंसी की टीम को और मजबूत किया गया है।

नई तैनातियों के बाद माना जा रहा है कि एसीबी/EOW की जांच क्षमता बढ़ेगी और लंबित मामलों के साथ-साथ नए आर्थिक अपराधों की जांच भी अधिक तेजी और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाई जा सकेगी। सरकार के इस कदम को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

Share This Article