Featuredदेशसामाजिक

Breaking: अहमदाबाद के रिहायशी क्षेत्र में बड़ा विमान हादसा, आसमान में उठा धुएं का विशाल गुबार

न्यूज डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार सुबह एक विमान हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी इलाके में हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया, जो दूर-दूर से नजर आ रहा था। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं। हताहतों या नुकसान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button