Featuredदेशसामाजिक

Cyclone Fengal: तमिलनाडु में चक्रवाती फेंगल ने मचाई तबाही, भारी बारिश, 3 की मौत, विमान और रेल सेवाएं प्रभावित

चेन्नई। Cyclone Fengal: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात फेंगल का लैंडफॉल शनिवार शाम हुआ। शनिवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों के करीब बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में, महाबलीपुरम से 50 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, पुदुचेरी से 30 किमी उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 90 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित रहा।

 

Cyclone Fengal: इससे पहले चौबीस घंटों में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। चेन्नई और निकटवर्ती जिलों के निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया और तेज हवाओं से पुराने घर ढह गए, कई पेड़ उखड़ गए हैं। बारिश में करंट लगने से तीन लोगों सैवानन, शक्तिवेल और चंदन की मौत हो गई। बारिश को देखते हुए रविवार को होने वाली बैंकिंग परीक्षा स्थगित कर दी गईं। विमान और रेल सेवाएं प्रभावित रहीं।

 

Cyclone Fengal: तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम जिलों में औसतन दस सेमी बारिश हुई।विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिन के वक्त चेन्नई महानगर में आठ सेमी के करीब बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 10 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात के पुदुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button