Uncategorized

Meghalaya Honeymoon के बाद सिक्किम में हनीमून पर गए कपल गायब, 39 दिन पहले हुई थी शादी

Meghalaya Honeymoon : प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम जैसा मामला सामने आया है, जहां सिक्किम हनीमून मनाने गए नव विवाहित जोड़ा लापता है। 11 दिन बाद भी नव विवाहित का कुछ पता नहीं लग सका। परिवार गम में डूबा है, जबकि नव विवाहित का पता नहीं चलने से डर और दहशत भी है।

Meghalaya Honeymoon : NDRF और लोकल फोर्स सिक्किम में रेस्क्यू में जुटी हुई है। लेकिन, 11 दिन बाद भी सभी के हाथ खाली है। लापता नव विवाहिता जोड़े का कुछ पता नहीं लग सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर अपने रिश्तेदार के साथ बेटा और बहू के खोजबीन के लिए सिक्किम गए थे। अभी तक लापता कपल का सुराग नहीं मिल पाया है।

Related Articles

Back to top button