कोरबा
Keshavlal Mehta Cricket : कोरबा प्रेस क्लब में रोमांचक मुकाबला…! सेमीफाइनल में बालको और अधिवक्ता 11 ने बनाई जगह…सांसद ज्योत्सना महंत ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
सेमीफाइनल मुकाबलों का सारांश
- एनटीपीसी बनाम बालको 11
- एनटीपीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 85 रन बनाए।
- बालको ने 7.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
- बालको की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
- प्लेयर ऑफ द मैच: मंजय सिंह (बालको)
- अधिवक्ता 11 बनाम कमिश्नर 11
- अधिवक्ता 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 134 रन बनाए।
- कमिश्नर 11 ने 4 विकेट खोकर 121 रन बनाए।
- अधिवक्ता 11 ने 13 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
- मैन ऑफ द मैच: भोला सोनी (अधिवक्ता 11)
फाइनल मुकाबला
सेमीफाइनल के नतीजों के बाद फाइनल की भिड़ंत तय हो गई है। सोमवार को खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला कलेक्टर 11 बनाम बालको 11 और शिक्षा विभाग बनाम अधिवक्ता 11 की टीमों के बीच होगा। प्रतियोगिता न केवल क्रिकेट के रोमांचक खेल का मंच बनी है, बल्कि पत्रकारिता, समाज सेवा और खेल भावना के आदर्श को भी उजागर कर रही है। सांसद महंत और उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों और आयोजकों की सराहना की।







