Featuredकोरबासामाजिक

Korba Municipal Corporation: निगम चुनाव की तैयारी शुरु, कोरबा के वार्डों की नई सीमा का राजपत्र में प्रकाशन, यहां देखें आदेश

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में वार्डों के नये सिरे से हुए परिसीमन पर शासन की मुहर लग गई है. इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है. नगरीय निकास चुनाव के मद्देनजर तथा नव निर्मित बांकिमोगरा नगर पालिका में कोरबा निगम के 8 वार्डों के समाहित होने के बाद नये सिरे से वार्डों का परिसीमन हुआ था. परिसीमन पश्चात प्रशासन द्वारा दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी जिसके निराकरण पश्चात अंततः वार्डों के परिसीमन को शासकीय हरी झंडी मिल गई है. नये परिसीमन पश्चात कोरबा निगम में वार्डों की संख्या पुनः 67 हो गई है परन्तु वार्ड क्रमांक में परिवर्तन हुआ है.

 

 

Related Articles

Back to top button