Featuredकोरबाखेलछत्तीसगढ़देश

Breaking : कोरबा की बेटी पूर्वी कंवर ने बढ़ाया मान.. छत्तीसगढ़ को दिलाया स्वर्ण पदक..

कोरबा। कोरबा की बेटी पूर्वी कंवर ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाते हुए प्रदेश को ताईकांडों में स्वर्ण पदक दिलाया है। 8 साल बाद मिले पदक को लेकर कोच लोकेश राठौर ने खुशी जताते हुए कहा है कि हमारी लड़की भी लड़के से कम नही है।

 

बता दें कि मध्यप्रदेश के विदिशा में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित 68 वी राष्ट्रीय ताईकांडों स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में कोरबा की बेटी पूर्वी कंवर ने छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलाया है। पूर्वी ओवर 38 किलोग्राम वजन वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
पूर्वी कंवर ने इसी साल खेलों इंडिया में कांस्य, कैडेट नेशनल में कांस्य और सब जूनियर में भी कास्य पदक जीत कर कोरबा का मान बढ़ाया है। पूर्वी की सफलता पर उनके कोच लोकेश राठौर ने खुशी जताई है।

8 साल बाद स्कूल गेम्स में छत्तीसगढ़ को मिला स्वर्ण पदक

पूर्वी कवंर के कोच लोचन राठौर ने कहा कि 8 साल बाद स्कूल गेम्स में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक मिला है। स्वर्ण पदक जीतने वाली पूर्वी कवंर ने उर्जाधानी के साथ साथ प्रदेश का भी नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि जो लड़कियों को खेल में कम आंकते है उन्हें पूर्वी ने मुंह तोड़ जवाब भी दिया है।

 

कांस्य, कैडेट नेशनल में कांस्य पदक है उनके नाम

पूर्वी कंवर ने इसी साल खेलों इंडिया में कांस्य, कैडेट नेशनल में कांस्य और सब जूनियर में भी कास्य पदक जीत कर कोरबा का मान बढ़ाया है। पूर्वी एक होनहार खिलाड़ी है जो हर बार कोरबा का मान बढ़ाते हुए पदक जीतकर लाती है। उनके खेल में बढ़ते रुचि की वजह से लगातार अच्छा खेलकर प्रदेश का नाम रौशन कर रही है।

Related Articles

Back to top button