छत्तीसगढ़

Surajpur Boat Accident : सूरजपुर में दर्दनाक हादसा…! बतरा डैम में नाव पलटी…3 लोग लापता…DDRF कर रही तलाश

मछली पकड़ने गए लोग हादसे का शिकार, रेस्क्यू जारी

सूरजपुर, 23 जून। Surajpur Boat Accident : जिले के करंजी क्षेत्र स्थित ग्राम बतरा डैम में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए 9 लोगों की नाव अचानक डैम के बीचोंबीच पलट गई। इस हादसे में 6 लोग तैरकर किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि 3 लोग गहरे पानी में लापता हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम राईं निवासी समयलाल उर्फ पांडे, जगपाल सहित 9 लोग सोमवार रात करीब 12 बजे मछली पकड़ने डैम पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद वे नाव से डैम के भीतर जाल बिछाने गए थे।

इसी दौरान नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग पानी में गिर गए। घटना के बाद 6 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि तीन लोग लापता हो गए।

सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह DDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी की। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button