Breakingछत्तीसगढ़सामाजिक

CG News: स्पोर्टस सेंटर और होटल राधे कृष्ण में लगी आग, मौके दमकल मौजूद, कुछ लोगों के ​फंसे होने की आशंका

अंबिकापुर। CG News: अंबिकापुर शहर के आकाशवाणी चौक के समीप चोपड़ापारा स्थित स्पोर्टस सेंटर व होटल राधे कृष्ण में आग लगने से अफरा तफरी मची है। एक ही कांप्लेक्स के भूतल में स्पोर्टस सेंटर व उपर के तल में होटल का संचालन होता है । पुलिस व प्रशासन के अधिकारी और दमकल की कई वाहनें मौके पर मौजूद हैं। होटल में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

 

CG News: बता दें कि शहर का घना रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्र होने के कारण अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। अगल-बगल के घरों व दुकानों में आग लगने की संभावना पर लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया गया है। रिंग रोड से लगा क्षेत्र होने के कारण भीड़ को हटाकर आग पर काबू पाने पूरा प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जानें तक भूतल पर आग बुझा लिया गया है लेकिन उपर के तल में सामान धू-धू कर जल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button