छत्तीसगढ़Featuredदेशराजनीति

BJP Leader Prabhat Jha Passed Away: नहीं रहे पूर्व बीजेपी सांसद प्रभात झा, पत्रकारिता से जुड़कर हुई थी राजनीति की शुरुआत,’कमल संदेश’ के संपादक भी रहे

नई दिल्ली/भोपाल। BJP Leader Prabhat Jha Passed Away:भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का शुक्रवार (26 जुलाई) को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे।

हालांकि, उन्होंने मध्य प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती थी। झा राजनीति में आने से पहले एक पत्रकार भी रह चुके थे। प्रभात झा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

 

BJP Leader Prabhat Jha Passed Away: बिहार के सीतामढ़ी जिले के मूल निवासी थे प्रभात झा

प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को बिहार के सीतामढ़ी जिले के श्रीखंडी भिट्ठा गांव में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ ग्वालियर, मध्य प्रदेश आए थे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने पीजीवी कॉलेज, ग्वालियर से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी किया।

 

BJP Leader Prabhat Jha Passed Away: प्रभात झा ने लिखी हैं कई कविताएं

प्रभात अपने पीछे अपने दो बेटों, तुष्मुल और आयतन झा को छोड़ गए हैं। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी। शादी के बाद प्रभात झा ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। लम्बे समय तक पत्रकारिता करने के बाद वे राजनीति में आए और भाजपा के सदस्य बने। प्रभात भाजपा के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक भी रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं हैं।

Related Articles

Back to top button