कोरबा

Collector Inspection : कलेक्टर ने लेमरू-श्यांग मार्ग का किया निरीक्षण…! संभावित दुर्घटना की आशंका…PWD को तुरंत मरम्मत के दिए निर्देश

कोरबा, 12 मार्च। Collector Inspection : जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे, तभी विमलता के आगे मोड़ पर उनकी नजर मार्ग पर बने बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत वाहन रोका और स्वयं सड़क का मुआयना किया।

यह मार्ग पहाड़ी और दूरस्थ ग्रामों को जोड़ता है और ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क पर बड़े गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया और तुरंत निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि बारिश और पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं। ऐसे में नियमित निगरानी और त्वरित सुधार कार्य अनिवार्य हैं। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में देरी नहीं की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

Related Articles

Back to top button