Uncategorized

Drowning Accident : बलरामपुर जिले में हृदयविदारक घटना…! नदी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत…परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बलरामपुर, 02 अप्रैल। Drowning Accident : जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, 5 और 6 साल के दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। भीषण गर्मी के चलते बच्चे खेलते-नहाते हुए अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मासूमों के शव देखकर परिवार (Drowning Tragedy) में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे ग्राम पंचायत सबाग और भुताही के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर सामरी पाठ थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया।

Related Articles

Back to top button