छत्तीसगढ़

Paddy Purchase : कल से शुरू होगी धान खरीदी…! इससे पहले Deputy CM ने क्या कहा…यहां सुनिए Video

किसानों में उत्साह

रायपुर, 14 नवंबर। Paddy Purchase : प्रदेश में धान खरीदी का सीजन कल से आधिकारिक रूप से शुरू हो रहा है। धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या इस बार पहले से ज्यादा है, जिसके चलते खरीद केंद्रों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी खरीदी केंद्रों की साफ–सफाई पूरी कर ली गई है। तुलाई मशीनों, बारदानों और भंडारण की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। किसानों की सुविधा के लिए पानी, शेड, बैठने की व्यवस्था भी की गई है

किसानों में उत्साह

धान खरीदी शुरू होने की जानकारी मिलते ही किसानों में उत्साह बढ़ गया है। अधिकतर किसान अपने खेतों से धान को सुखाकर केंद्रों तक पहुँचाने की तैयारी में जुट गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि, किसानों को केंद्रों पर अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। तुलाई और भुगतान प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी हो। किसी भी शिकायत का तत्काल निवारण किया जाए।

कैसे होगी खरीदी?

पंजीकृत किसानों का धान टोकन के आधार पर खरीदा जाएगा।

भुगतान प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

गुणवत्ता जांच के बाद धान को गोदामों में भेजा जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button