Uncategorized

SPने बदले 63 पुलिस कर्मियों का प्रभार.. सावन बने सारागांव का थानेदार…

जांजगीर – चांपा : पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी विवेक शुक्ला ने एक निरीक्षक, छह उपनिरीक्षक और 11 सहायक उपनिरीक्षक और 45 प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित 63 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश में उन्होंने तुरंत नई पदस्थापना में ज्वाइनिंगकरने कहा कहा है। निरीक्षक सावन कुमार सारथी को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक सत्यम चौहान सारागांव से जांजगीर, राकेश कुमार सूर्यवंशी को चांपा से चौकी प्रभारी नैला बनाया गया है।

 

इसी तरह उप निरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया को नैला से जांजगीर थाना, उप निरीक्षक भवानी सिंग चौहान को जांजगीर से चौकी प्रभारी पंतोरा, उप निरीक्षक राजेश कुमार साहू को थाना जांजगीर से बलौदा, उप निरीक्षक सिलमानी टोप्पो प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष से थाना चांपा, सउनि विवेक सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा को रक्षित केंद्र संबद्ध अधि. कार्या. चांपा, सउनि रामप्रसाद बघेल को सायबर सेल से थाना जांजगीर, सउनि केशव प्रसाद साहू को थाना बलौदा से रक्षित केन्द्र संबंद्ध अनु.अधि.कार्या. चांपा, सउनि लंबोदर सिंह ठाकुर को थाना जांजगीर से रक्षित केन्द्र।

सउनि बाबूलाल दिवाकर को नवागढ़ से चांपा, सउनि भुनेश्वर सिंह राठौर को पुलिस सहायता केन्द्र राहौद से थाना नवागढ़, सउनि जयनंदन कुमार मार्बल को चौकी नैला से पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, सउनि सुनील टैगोर को थाना पामगढ़ से बम्हनीडीह, संतोष कुमार बंजारे को बम्हनीडीह से पामगढ़, सउनि नरेन्द्र कुमार डिक्सेना को पामगढ़ से मुलमुला व कृष्ण कुमार साहू का पुलिस सहायता केन्द्र राहौद से चौकी नैला स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 45 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।

Related Articles

Back to top button