Uncategorized

“सावधान! कोरबा मेले में झूला झूलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें; टिकट मांगा तो मिली बेरहमी से पिटाई”

कोरबा: मनोरंजन का केंद्र माना जाने वाला डिज्नीलैंड मेला अब दहशत का अड्डा बन चुका है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में सजे इस मेले में घूमने आए एक परिवार के साथ जो हुआ, उसे देख किसी की भी रूह कांप जाए। महज टिकट के विवाद पर मेले के कर्मचारियों ने अपनी औकात दिखाते हुए एक पति-पत्नी और उनके साथी पर हमला बोल दिया। सरेराह हुई इस मारपीट का वीडियो अब’आग’ की तरह वायरल है।

पुलिस की कार्रवाई:

वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। मानिकपुर चौकी प्रभारी ने मेले के मैनेजर समसुद्दीन खान, झूला मालिक राहुल पासवान और कर्मचारी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रशासन पर सवाल:

यह वही मेला है जहाँ पहले 3 मौतें हो चुकी हैं और झूला गिरने से कई घर उजड़ते-उजड़ते बचे हैं। क्या प्रशासन किसी और बड़ी लाश गिरने का इंतज़ार कर रहा है?

Related Articles

Back to top button