बिलासपुर

Police Controversy : बिलासपुर के पूर्व एएसपी पर स्पा संचालकों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप…! IG ने दिए जांच के आदेश…यहां देखें वायरल VIDEO

एसएसपी को जांच अधिकारी नियुक्त

बिलासपुर, 20 जनवरी।Police Controversy : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग से जुड़े एक मामले ने प्रशासन में हलचल मचा दी है। जिले के पूर्व एएसपी राजेंद्र जायसवाल पर स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो और लिखित शिकायत के बाद आईजी बिलासपुर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और एसएसपी बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने सात दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

हर महीने मोटी रकम की मांग का आरोप

मामला तब उजागर हुआ जब बिलासपुर के स्पा संचालक लोकेश सेन और उनके भाई अमन सेन ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में दोनों ने आरोप लगाया कि स्पा सेंटर की अनुमति देने के बदले उन्हें हर महीने मोटी रकम देना पड़ती थी। लोकेश सेन ने कहा कि जब तक वे पैसे देते रहे, व्यवसाय सुचारू रूप से चलता रहा, लेकिन भुगतान बंद करने पर उनके स्पा सेंटर को निशाना बनाया गया।

अमन सेन का दावा है कि बिलासपुर में स्पा संचालन के लिए हर तत्कालीन एएसपी को लगभग 30 हजार रुपये प्रतिमाह देने पड़ते थे। दिसंबर 2025 में उन्होंने भुगतान रोक दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई। 6 जनवरी 2026 को उनके स्पा सेंटर पर दबाव में कार्रवाई की गई, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हुआ।

शिकायत और जांच

दोनों संचालकों ने बिलासपुर रेंज के आईजी को लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया और रिपोर्ट सात दिन में सौंपने के निर्देश दिए। मामले के वायरल होने के बाद यह घटना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है और जनता में चर्चा का विषय बन गई है।

Related Articles

Back to top button