बलौदाबाजार

Petrol Pump : बलौदाबाजार में अनोखा विरोध…! जिला पंचायत सदस्य को डीजल नहीं मिला तो बैलों से कार खिंचवाकर पेट्रोल पंप तक पहुंचाया…देखें VIDEO

एकमात्र पेट्रोल पंप पर मनमानी का आरोप

बलौदाबाजार, 20 जून। Petrol Pump : जिले के पलारी ब्लॉक अंतर्गत भरुवाडीह स्थित एस.एस. पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे की कार रास्ते में डीजल खत्म होने से बंद हो गई। आरोप है कि चालक द्वारा डिब्बे में 4 लीटर डीजल मांगे जाने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने देने से इंकार कर दिया।

इससे नाराज जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों की मदद से बैल मंगवाकर कार को पेट्रोल पंप तक खिंचवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पंप कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

रवि बंजारे ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में एकमात्र पेट्रोल पंप होने के कारण संचालक मनमानी कर रहे हैं और आपात स्थिति में भी लोगों को राहत नहीं दी जाती। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद कर्मचारियों ने कार में डीजल डाला। जिला पंचायत सदस्य ने मामले की शिकायत कलेक्टर से कर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button