बलौदाबाजार

Balodabazar Mystery Deaths : एक ही पैटर्न में 8 मौतें…! गांव में नरबलि की चर्चा से सनसनी…एक-एक कर कब्र से निकाले गए 7 शव…जांच शुरू

सभी शव कब्र से निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए

बलौदाबाजार, 20 जून। Balodabazar Mystery Deaths : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के खर्वे गांव में पिछले तीन महीनों में हुई 8 रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने 7 शवों को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

ग्रामीणों के बीच तंत्र-मंत्र, गड़े धन और कथित नरबलि जैसी चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं। परिजनों का आरोप है कि मृतकों को अलग-अलग समय पर एक व्यक्ति द्वारा शराब दी गई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। हालांकि आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में एक समान पैटर्न सामने आया है। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे गांव की नजर अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खोलेगी 8 मौतों का राज

खर्वे गांव में हुई रहस्यमयी मौतों को लेकर जहां मृतकों के परिजन न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं आरोपों के घेरे में आए रामसहाय जायसवाल का परिवार भी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। 7 शवों का पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक टेस्ट कराया जा चुका है। मृतकों के परिवारवालों का मानना है कि रिपोर्ट से मौतों की असली वजह सामने आएगी, जबकि रामसहाय का परिवार भी दावा कर रहा है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, वही स्वीकार होंगे। ऐसे में पूरे गांव की नजर अब पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है।

Related Articles

Back to top button