BreakingFeaturedकोरबाराजनीतिसामाजिक

Korba Breaking: उरांव की ताजपोशी, मिला जिम्मेदारियों का ‘मेगा पैकेज’… फिर शुरू हुई डीजल और गाड़ियों की चर्चा!


 

 

निगम आयुक्त ने जारी किया नया आदेश, भूषण राम उरांव को निर्माण, DMF, CSR, अमृत मिशन समेत कई अहम शाखाओं का प्रभार, रुचि साहू को PM आवास योजना की जिम्मेदारी।

 

कोरबा। Bhushan Ram Uraon New Charge Korba नगर पालिक निगम कोरबा में अधीक्षण अभियंता के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा कर दिया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए भूषण राम उरांव को निगम की कई महत्वपूर्ण शाखाओं का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

 

आदेश के अनुसार भूषण राम उरांव को उनके पूर्व दायित्वों के अलावा निर्माण, योजना, डीएमएफ, सीएसआर, 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, अमृत मिशन के प्रभारी अधिकारी के साथ-साथ सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम 2005 के प्रथम अपीलीय अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

 

वहीं प्रभारी कार्यपालन अभियंता रुचि साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

 

आयुक्त का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। निगम में जिम्मेदारियों के इस बड़े फेरबदल के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। निगम के गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि इतने विभागों का प्रभार एक ही अधिकारी के पास आने के बाद अब फील्ड विजिट, सरकारी वाहनों और डीजल खर्च बढ़ने की संभावना है। हालांकि यह जनचर्चा है, इस संबंध में निगम की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button