Land Dispute : जगदलपुर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप… महिलाओं के बीच जमकर मारपीट… देखे वीडियो
जगदलपुर, 29 अप्रैल। Land Dispute : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचकर और लात-घूंसे चलाकर विवाद को हिंसक रूप दे दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किराया या मालिकाना हक? विवाद की जड़
मामला शहीद गुंडाधुर वार्ड का है, जो बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। एक पक्ष की महिला प्रेमलता बघेल का दावा है कि उसने मकान बनाकर बालो कश्यप को किराए पर दिया था। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मकान उसी का है और वह वर्षों से वहां रह रही है।
विवाद बढ़ा, सड़क पर हुई मारपीट
बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें बाल खींचने और लात-घूंसे चलने की घटनाएं सामने आईं।
पार्षद भी आईं बीच-बचाव में
घटना के दौरान वार्ड की पार्षद गायत्री बघेल भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन बीच-बचाव के दौरान उनके साथ भी झूमाझटकी हुई।
पुलिस पहुंची मौके पर, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।
नजूल जमीन पर बना मकान
पुलिस के अनुसार विवादित मकान नजूल जमीन पर बना है और इस संबंध में मामला तहसील कार्यालय में पहले से विचाराधीन है। अगले सप्ताह इस मामले में सुनवाई भी प्रस्तावित है।



