Korba Breaking: हसदेव नदी किनारे बावनपरी से इश्क लड़ाते 8 रईसजादे गिरफ्तार.. एक लाख 40 हजार बरामद…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। Korba Breaking हसदेव नदी के किनारे ‘बावनपरी’ के खेल में किस्मत चमकाने पहुंचे 8 रईसजादों पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरी महफिल ही उजड़ गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के फोकटपारा नदी किनारे चल रहे जुआ फड़ पर शनिवार दोपहर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।पुलिस कार्रवाई में ₹1 लाख 40 हजार नकद, ताश की गड्डियां और मौके पर मौजूद वाहन भी जब्त किए गए हैं।

बता दें कि लंबे समय से इस स्थान पर जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। पुख्ता सूचना के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिससे जुआरियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस जुआ फड़ का संचालन कौन कर रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध जुआ संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Share This Article