
Korba police कोरबा। जिले के कटघोरा थाना में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। कटघोरा थाना प्रभारी एमबी पटेल समेत चार पुलिसकर्मियों को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने निलंबित कर दिया है। एक ही थाने के चार पुलिसकर्मियों पर एक साथ हुई कार्रवाई की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, निलंबन की कार्रवाई के पीछे क्या वजह रही और किन आरोपों के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी, इसे लेकर विभागीय स्तर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
एक ही थाने के टीआई एमबी पटेल, राम पाण्डेय , पुष्पेंद्र कुर्रे व कंवर के पर हुई कार्रवाई को पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अचानक हुए इस सस्पेंशन के बाद विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कटघोरा थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर एसपी को एक साथ निलंबन की कार्रवाई करनी पड़ी? मामले की पूरी तस्वीर विभागीय आदेश और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद साफ होगी।















