BreakingFeaturedकोरबा

Korba Breaking: जिला अधिवक्ता संघ के सचिव बने सुनील यादव.. 52 वोट जीत हासिल की…

कोरबा।Sunil Yadav Korba Bar Association Secretary  जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बड़ा फैसला सामने आया है। अधिवक्ताओं के बीच हुए मतदान के बाद सुनील यादव को सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है।

Sunil Yadav Korba चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। रविवार को मतगणना पूरी होने के बाद आज परिणाम घोषित किए गए, जिसमें सुनील यादव को 342 रघुनंदन सिंह ठाकुर को 290 और चंद्रदीप शर्मा को 120 वोट मिले। वही एक वोट निरस्त हुआ। सुनील यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

सचिव पद पर जीत के बाद अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। बताया जा रहा है कि नए पदाधिकारियों के सामने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने जैसी जिम्मेदारियां होंगी।
सुनील यादव ने अपनी जीत पर सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर संघ के विकास के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button