रायपुर

Vedanta Tragedy Death : वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट…! मृतकों की संख्या 3 से शुरू होकर 23 पर पहुंची…आज फिर कालड़ा में एक मज़दूर की हुई मौत

लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

रायपुर, 19 अप्रैल। Vedanta Tragedy Death : वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में आज एक और श्रमिक की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया है।

बताया जा रहा है कि घायल श्रमिक का इलाज रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से कई घायल मजदूर विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

वेदांता प्लांट में हुए इस भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से अब तक मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर दबाव भी बढ़ गया है।

घायलों का जारी है इलाज

अस्पतालों में भर्ती अन्य घायलों का इलाज (Vedanta Tragedy Death) जारी है, जिनमें से कई की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button