Breaking: आठवीं बार कोषाध्यक्ष बने अमरनाथ कौशिक, 110 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_131072

कोरबा।Treasurer Election Win Korba जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अमरनाथ कौशिक ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। यह उनकी लगातार आठवीं जीत है, जिससे वे संघ के सबसे मजबूत और भरोसेमंद चेहरों में शुमार हो गए हैं।

 

Treasurer Election Win Korba मतगणना के अनुसार अमरनाथ कौशिक को कुल 412 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्री शांडिल्य को 302 वोट प्राप्त हुए। वहीं पुरुषोत्तम गोयल को 37 वोट मिले।करीब 110 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अमरनाथ कौशिक ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता साबित कर दी है। लगातार जीत के इस सिलसिले ने उन्हें संघ की राजनीति में एक तरह से अजेय बना दिया है।

Share This Article