Census 2027 India : रायगढ़ में जनगणना-2027 शुरू…! बिना अनुमति छुट्टी नहीं…कलेक्टर का सख्त आदेश

News Power Zone
2 Min Read
Census 2027 India
रायगढ़, 19 अप्रैल। Census 2027 India : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन महारजिस्ट्रार कार्यालय के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को जिले में समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरा करने के लिए कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विशेष स्थिति में ही मिलेगी छुट्टी

जारी आदेश के अनुसार, जनगणना कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को अवकाश लेने से पहले कलेक्टर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा, वह भी जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने के बाद। यह भी कहा गया है कि जिन कर्मचारियों का अवकाश पहले से स्वीकृत है, उन्हें भी पुनः आवेदन कर कलेक्टर और प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी।

सभी विभागों को सख्त पालन के निर्देश

कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना-2027 का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
Share This Article