
कोरबा।Korba IAS Misbehavior Case पहले अफसरों से तीखी तकरार, फिर राजनीतिक रसूख का कथित हवाला और अब दुकान पर निगम की सील! दीपका के व्यापारी दीपक धामेचा से जुड़ा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। नगर निगम ने दो साल के संपत्तिकर बकाये का हवाला देते हुए उनकी दुकान को सील कर दिया है। कार्रवाई के बाद दीपका के कारोबारी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विवाद हुआ और खुल गई टैक्स की ‘फाइल’!
दरअसल, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय और निगम अधिकारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। विवाद के दौरान राजनीतिक पहुंच का हवाला दिए जाने की चर्चा भी सामने आई। इसके बाद निगम के रिकॉर्ड खंगाले गए और व्यापारी की दुकान पर दो साल का संपत्तिकर बकाया सामने आने की बात कही गई।अब निगम ने इसी बकाये को आधार बनाकर दुकान पर ताला जड़ दिया है।





