BreakingFeaturedकोरबाछत्तीसगढ़सामाजिक

CG IAS Postings: 2020 और 2024 बैच के 5 आईएएस अफसरों को मिली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की पोस्टिंग, कटघोरा SDM होगें विपिन दुबे…देखें आदेश किसे कहां मिली पदस्थपना

CG IAS Postings: रायपुर। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के 5 अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस-2 प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश में फड़तरे अनिकेत अशोक, भा.प्र.से. (2020) सहायक कलेक्टर, जशपुर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापुर,किया गया है। अरविंद कुमार टी., भा.प्र.से. (2024) सहायक कलेक्टर, बिलासपुर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार अक्ष्य दोशी, भा.प्र.से. (2024) सहायक कलेक्टर, रायगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़,क्षितिज गुरभेले, भा.प्र.से. (2024) सहायक कलेक्टर, कोरबा कोअनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा एवंविपिन दुबे, भा.प्र.से. (2024) सहायक कलेक्टर, बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा पोस्ट किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button