BreakingFeaturedकोरबाक्राइम

Korba Breaking: दिनदहाड़े ज्वैलर्स में खूनी लूट, तीन नकाबपोश बदमाशों ने संचालक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से वार, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार… देखें VIDEO

कोरबा।  Korba Raj Jewellers Robbery ऊर्जाधानी कोरबा में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बुधवार दोपहर छुरी क्षेत्र में स्थित राज ज्वैलर्स में दिनदहाड़े हुई खूनी लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाश अचानक राज ज्वैलर्स की दुकान में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने दुकान संचालक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। संचालक के घायल होकर गिरते ही आरोपी दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गए।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायल संचालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button