Attempted Suicide : 24 घंटे में दो आदिवासी किसानों ने कीटनाशक खाकर जान देने का प्रयास…! युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन
धान की फसल की समस्या से नाराज होकर आत्महत्या की कोशिश
कोरबा, 13 जनवरी। Attempted Suicide : जिले में पिछले 24 घंटे में दो आदिवासी किसानों द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या की कोशिश की गई। पहले समर सिंह गौड़ और इसके बाद वैशाखू मरकाम ने अपने खेत में उत्पादित धान की फसल को बेचने में आ रही समस्याओं से नाराज होकर कीटनाशक खाया।
इन घटनाओं के बाद युवा कांग्रेस और अन्य कार्यकर्ताओं ने कोरबा कलेक्ट्रेट गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने ऊपर सफेद कपड़ा ओढ़कर लेटने का प्रदर्शन किया, जिससे यह दिखाया जा सके कि किसानों की समस्याओं के समाधान में देरी से उनकी जिंदगी पर क्या असर पड़ सकता है।
कुछ देर के लिए यह मामला सुर्खियों में रहा और मार्ग से गुजरने वाले लोगों का ध्यान इस ओर गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह का प्रदर्शन सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया।
मामले में प्रशासन ने कहा कि किसानों की समस्याओं और आत्महत्या के प्रयास की जांच की जा रही है और प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।



