BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

CG Breaking News: मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कमान अब जयंत वैष्णव के हाथ, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश


रायपुर। Jayant Vaishnav Appointed CM Security SP छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में अहम बदलाव करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, जिस पर डीजीपी अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं।

जयंत वैष्णव को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के रूप में पदस्थ हैं और आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा का कार्यभार संभालेंगे।

हरीश राठौर के तबादले के बाद खाली हुआ था पद
मुख्यमंत्री सुरक्षा में एसपी का पद हरीश राठौर के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुआ था। सरकार ने उन्हें हाल ही में कोरिया जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इसके बाद पुलिस स्थापना बोर्ड ने रिक्त पद पर विचार-विमर्श कर जयंत वैष्णव के नाम पर अंतिम मुहर लगाई।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा यह पद बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अनुभवी अधिकारी जयंत वैष्णव को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने को पुलिस महकमे में एक अहम प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button