मध्यप्रदेश

Viral Wedding : 2 फीट पानी…तैरते जूते-चप्पल और गोद में दुल्हन…! ‘मानसून वेडिंग’ बनी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

बारिश नहीं बनी रुकावट, बनी यादगार पल

इंदौर, 07 जुलाई। Viral Wedding : मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक शादी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। मैरेज गार्डन में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर जाने के बावजूद शादी नहीं रुकी। दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर पानी से भरे मंडप तक पहुंचाया और दोनों ने बारिश के बीच सात फेरे लेकर अपने इस खास दिन को यादगार बना दिया।

बारिश नहीं बनी रुकावट, बनी यादगार पल

पश्चिमी इंदौर के एक मैरेज गार्डन में आयोजित पूर्वा और वैभव की शादी के दौरान तेज बारिश से पूरा परिसर जलमग्न हो गया। मंडप के चारों ओर पानी भर गया, जबकि मेहमान कपड़े बचाते हुए भोजन स्थल तक पहुंचते नजर आए। कई जगह जूते-चप्पल भी पानी में तैरते दिखाई दिए।

गोद में दुल्हन, मुस्कुराते हुए लिए सात फेरे

पानी से भरे रास्ते के कारण दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया। शादी की सभी रस्में बारिश के बीच पूरी हुईं। फेरे खत्म होने के बाद भी दुल्हन मुस्कुराते हुए दूल्हे की गोद में ही भोजन स्थल तक पहुंची। यह अनोखा नज़ारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अधिकमास के कारण जुलाई में भी हो रही शादियां

इस बार अधिकमास के कारण इंदौर में जुलाई तक विवाह मुहूर्त बने हुए हैं। वहीं पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जुलाई के पहले सप्ताह में ही सामान्य वर्षा का बड़ा हिस्सा दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद कई परिवार तय कार्यक्रम के अनुसार विवाह संपन्न कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग बोले- ‘यही है असली साथ’

इस अनोखी मानसून वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे प्यार, साथ और मुश्किल हालात में भी खुशियां मनाने की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button