TMC MP Resigns : ममता बनर्जी को बड़ा झटका…! TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा…सियासत गरम
बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
कोलकाता/नई दिल्ली, 16 जुलाई। TMC MP Resigns : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, इस्तीफे की वजह पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के अनुसार, कोयल मल्लिक का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस पहले से ही कई राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। इससे पहले भी पार्टी के कई सांसद इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके कारण इस घटनाक्रम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
कोयल मल्लिक ने कुछ ही महीने पहले राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उनके अचानक इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष भी इस घटनाक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है।
फिलहाल टीएमसी की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस इस्तीफे का असर राज्य की राजनीति और संसद में पार्टी की रणनीति पर पड़ सकता है।






