Uncategorized

Heat stroke: हीट स्ट्रोक से कलेक्टर के बेटे की मौत, दिल्ली में कर रहा था पढ़ाई

जबलपुर। Heat stroke: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 21 साल के बेटे अमोल सक्सेना की दिल्ली में हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। अमोल दिल्ली में स्क्रिप्ट राइटिंग की पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अमोल को मृत घोषित कर दिया।

 

Heat stroke: उनका शव एयर एंबुलैंस से जबलपुर लाया गया था। यहां सिविल लाइंस स्थित कलेक्टर निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। शाम को मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।मूलतः उज्जैन के निवासी कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर में अपनी मां और पत्नी के साथ रह रहे हैं। पुत्र अमोल के अलावा उनकी एक पुत्री भी है।

Related Articles

Back to top button