छत्तीसगढ़

Fake NOC Case : तिल्दा में बड़ा बवाल…! ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे भूपेश बघेल…फर्जी NOC पर FIR के बाद खत्म हुआ आंदोलन

प्रशासन झुका, दर्ज हुई FIR

तिल्दा-नेवरा, 23 जून। Fake NOC Case : प्लांट के लिए फर्जी NOC जारी करने के आरोपों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तिल्दा थाने के बाहर शुरू हुआ धरना प्रशासन के FIR दर्ज करने के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

दरअसल, ग्राम अल्दा और देवरी में उद्योग स्थापना के लिए नियमों को दरकिनार कर फर्जी NOC जारी करने का आरोप है। इसी मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर धरना दिया।

धरने के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती, वे थाने से नहीं हटेंगे। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अल्दा गांव से जुड़े मामले में FIR दर्ज कर ली, जबकि देवरी मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद भूपेश बघेल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

धरना-प्रदर्शन में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या रही। इस दौरान पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उद्यो राम वर्मा, जनकराम वर्मा, तुकाराम चंद्रवंशी, सनी अग्रवाल, विनोद तिवारी, भाटापारा विधायक इंद्र साव, पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष राम गिड़लानी, अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, नीरज राठी, ओम ठाकुर, योगेंद्र साहू, अनिल सिंह, योगेंद्र पटेल समेत अल्दा, देवरी और आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button