BreakingFeatured

Korba Breaking: एसपी पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक कमेंट… पुलिस महकमे में मचा हड़कंप… साइबर टीम हाई अलर्ट पर… जांच शुरू!

 

कोरबा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोरबा एसपी को लेकर अश्लील कमेंट्स किए जाने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

थ्रेड प्लेटफॉर्म पर हुआ विवादित पोस्ट

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया के थ्रेड्स प्लेटफॉर्म पर प्रकाश तिवारी नामक यूजर ने एसपी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की। देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया और पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठने लगे। इसके बाद जिले की साइबर टीम और विशेषज्ञों की टीम आरोपी यूजर की तलाश में जुट गई है। थ्रेड में जो पोस्ट कमेंट्स किया गया है उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि पोस्ट को एडिट किया गया है।

पहले कलेक्टर को भी निशाना बनाया गया था

यह पहला मामला नहीं है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान भी कोरबा की महिला कलेक्टर पर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी की गई थी। उस समय भी प्रशासनिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना था।

पुलिस अलर्ट मोड में

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा पुलिस ने तकनीकी जांच तेज कर दी है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button