Uncategorized

ऐश्वर्या राय की 1.5 करोड़ की लग्जरी कार को बस ने मारी टक्कर, किसी को नहीं आई चोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर खबर आई है, उनकी लग्जरी कार टोयोटा वेलफायर को मुंबई की सड़कों पर कथित तौर पर एक बस ने टक्कर मार दी। एक्ट्रेस की कार को बस ने पीछे से टक्कर मारी। कार के अंदर कौन था, क्या ऐश्वर्या उस वक्त कार के अंदर थी? इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कार का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने बताया कि जिस वक्त कार को टक्कर लगी तब वो कार में नहीं बैठी थीं।

 

इंडिया टुडे ने एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों से पुष्टि की है कि जब ये घटना हुई, तब वो कार में नहीं थीं। सूत्रों ने आगे बताया कि यह बस एक मामूली दुर्घटना थी और कोई नुकसान नहीं हुआ।

एक्सीडेंट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस की कार टोयोटा वेलफायर के पीछे एमएसआरटीसी की बस नजर आ रही है। एक्ट्रेस के गार्ड पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मामले को संभालने के बाद गाड़ी को वहां से रवाना कर दिया गया।

पैपराजी के इंस्टाग्राम पेज पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें एक्ट्रेस की कार एक लाल बस के आगे नजर आ रही है और सड़क पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा है। हालांकि कार को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button