छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : धमतरी महापौर चुनाव में भूचाल! कांग्रेस को बड़ा झटका, इस महापौर प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव पर बड़ी खबर धमतरी से आई है। यहां कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। बीजेपी प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के निर्वाचन निर्देशक कविंद्र जैन द्वारा दाखिल आपत्ति को सही माना गया, जिसके बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया।

बता दें भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचन अभिकर्ता ने आपत्ति जताई थी कि कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा ठेकेदार के रूप में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निगम में हित रखते है।

Related Articles

Back to top button